फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doctor sir, look at the prescription...the doctor got angry after hearing this.

Maharajganj News: डॉक्टर साहब पर्चा देखिए...यह सुनकर नाराज हो गए डॉक्टर, तीमारदार को सुनाई खरीखोटी

Wed, 24 Apr 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Doctor sir, look at the prescription...the doctor got angry after hearing this.

विज्ञापन
-सिंदुरिया से आए पशुपतिनाथ पत्नी की जांच रिपोर्ट दिखाने गए थे, डॉक्टर के बेरूखे व्यवहार से मरीज सहमे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डॉक्टर साहब यह पर्चा देखिए, पत्नी की जांच रिपोर्ट इसी पर लिखी है। गर्मी में दूर से आया हूं। इमरजेंसी में पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। रिपोर्ट देखकर आप बता देतें तो उसी हिसाब से दवा चलती। यह सुनते ही डॉक्टर का साहब नाराज हो गए। बगैर कुछ सोचे समझे, तीमारदार को खरीखोटी सुनाने लगे। इससे तीमारदार भी आक्रोशित हो उठा। डॉक्टर साहब के सार्गिदों ने तीमारदार को धक्का देकर कक्ष से बाहर कर दिया। करीब 20 मिनट हंगामे के बाद तीमारदार चला गया।
मंगलवार को जिला अस्पताल में करीब 11:30 बजे सिंदुरिया के पशुपतिनाथ पहुंचे थे। उनकी पत्नी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। सिटी स्कैन की रिपोर्ट लेकर सर्जन को दिखाने आए थे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी। डॉक्टर साहब भी कक्ष में बैठकर एक मरीज का पर्चा लेकर देख रहे थे। पशुपतिनाथ ने जैसे ही अपना रिपोर्ट डॉक्टर साहब के सामने रखा वह आग बबुला हो गए और खरी-खोटी सुनने लगे। उनका बेरूखा व्यवहार देखकर तीमारदार भी जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

कहीं फोन करके शिकायत भी दर्ज कराई। यह सब कुछ होते देखकर डॉक्टर के कक्ष से कुछ लोग बाहर आए और तीमारदार को चले जाने के लिए कहा। मायूस होकर पशुपतिनाथ इधर उधर भटकते रहे। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं था। करीब 20 मिनट हो हल्ला होने के बाद मामला शांत हुआ। अस्पताल आए मरीजों ने कहा कि सर्जन कक्ष में अक्सर नोकझोंक होती रहती है। इनकी मनमानी पर जिम्मेदार बेखबर हैं। कोई कार्रवाई नहीं होती है। उधर, इलाज कराने गए व्यापारी नेता पशुपतिनाथ गुप्त भी परेशान रहे। उन्होंने सीएमएस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुछ डॉक्टर ऐसे हैं, जो इलाज करने में रुचि नहीं रखते हैं। उनकी मनमानी से मरीजों को परेशानी होती है। सामान्य आदमी को इलाज कराने में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
किसी ने शिकायत नहीं की है। इस प्रकरण में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए निर्देशित किया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed