{"_id":"63c3a0e8b7f53e57f81da4f4","slug":"doctor-killed-in-car-accident-at-maharajganj-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज में गैस सिलिंडर लदे ट्रक में घुसी कार, चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज में गैस सिलिंडर लदे ट्रक में घुसी कार, चिकित्सक की मौत
Sun, 15 Jan 2023 12:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा कस्बा निवासी राहुल शनिवार की रात में कार से मोहनापुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। अभी पिपरामौनी चौराहे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी गैस सिलिंडर लदे ट्रक में पीछे से कार घुस गई।
विज्ञापन
मृतक दंत चिकित्सक राहुल चौबे। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर सोनौली-राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिपरामौनी चौराहे पर गैस सिलिंडर लदे खड़ी ट्रक में पीछे से कार घुस गई। जिसमें कार सवार फरेंदा के निजी दंत चिकित्सक राहुल चौबे (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा कस्बा निवासी राहुल शनिवार की रात में कार से मोहनापुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। अभी पिपरामौनी चौराहे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी गैस सिलिंडर लदे ट्रक में पीछे से कार घुस गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।