फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM says preparations complete to deal with landslide in Nepal's Gorkha district

नेपाल में फ्लैश फ्लड : जिले पर नहीं होगा बाढ़ का कोई सीधा असर

Mon, 12 Oct 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
DM says preparations complete to deal with landslide in Nepal's Gorkha district
महराजगंज। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी की सहायक स्यार नदी में भूस्खलन हुआ है। इससे प्राकृतिक अवरोध बना और उसके अचानक टूटने से फ्लैश फ्लड की घटना हुई। हालांकि इस बाढ़ का जिले पर कोई सीधा असर नहीं होगा।
विज्ञापन

डीएम रविवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता के जरिये मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि यह घटना जनपद महराजगंज से करीब 150 से 180 किलोमीटर उत्तर में हुई है। यह नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में घटित हुई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, महराजगंज की सीमा में इसका कोई विशेष प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं होगा। वर्तमान में जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि अभी कोई विशेष प्रभाव की आशंका नहीं है, फिर भी एहतियात बरती जा रही है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


वाल्मीकिनगर बैराज के जलस्तर की लगातार हो रही निगरानी
डीएम ने बताया कि वाल्मीकिनगर बैराज के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित जल प्रवाह पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है। बाढ़ से संबंधित संभावित परिस्थितियों के लिए राहत और बचाव कार्यों की व्यवस्थाएं भी तैयार हैं। डीएम ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। नागरिकों को केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed