फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM inspected the newly constructed badminton court.

Maharajganj News: डीएम ने नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का किया निरीक्षण

Wed, 15 Apr 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the newly constructed badminton court.
मैदान में उगी झाड़ियों को देख जताई नाराजगी
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने जिला खेल स्टेडियम में नव निर्मित वॉलीबाल, लॉन टेनिस तथा बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैदान में उगी झाड़ियों तथा फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को निर्देशित किया कि नगर पालिका एवं पंचायत के सफाई कर्मियों की टीम गठित कर नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लॉन टेनिस एवं वॉलीबाल कोर्ट का निरीक्षण करते हुए कहा कि मैदान के चारों ओर मिट्टी भराई कर किनारों एवं पटरी को समतल किया जाए, जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की शारीरिक चोट न पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि टेनिस बॉल को बाहर जाने से रोकने के लिए कोर्ट के चारों ओर मजबूत जाली लगाई जाए। बैडमिंटन हॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ी बेहतर ढंग से अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल सुविधाओं का विकास युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवीन कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed