फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM inspected the district hospital and enquired about the condition of the patients.

Maharajganj News: डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल

Wed, 01 Oct 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the district hospital and enquired about the condition of the patients.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार की रात जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं प्रसूति वार्ड, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों व तीमारदारों से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मरीजों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन एवं दवाओं के स्थिति की जानकारी ली। साथ ही भर्ती मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल व्यवस्था और उपचार के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह से भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीज फिलहाल ठीक हैं। एक महिला के खराब स्वास्थ्य जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने समुचित इलाज का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हो तो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की समुचित व्यवस्था करें। फार्मेसी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मेसी में स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर को देखा। फार्मासिस्ट जेएल पांडेय से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिया कि यदि कोई दवा समाप्त होने वाली हो तो समय से मांग प्रेषित कर दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में सफाई पर्याप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की और साफ–सफाई को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का मिलान रजिस्टर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed