फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM inspected the arrangements for the sub-inspector recruitment examination.

Maharajganj News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

Wed, 11 Mar 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the arrangements for the sub-inspector recruitment examination.
डीएम ने किया निरीक्षण, जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित
विज्ञापन

महराजगंज। 14 व 15 मार्च को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा होगी। इसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय तथा अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसका केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed