{"_id":"6ad3e6ab25883b33dd05523c","slug":"dm-hears-grievances-in-pharenda-tehsil-8-out-of-113-cases-resolved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-187376-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समाधान दिवस पर 202 मामले आए, 20 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समाधान दिवस पर 202 मामले आए, 20 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के चारों तहसीलों पर शनिवार को साहबों का दरबार लगा। समस्या के निदान के लिए फरियादियों की भीड़ उमड़ी लेकिन मौके पर निस्तारण चंद लोगों का ही हुआ। जिले के चारों तहसील पर कुल 202 मामले पहुंचे। इनमें से महज 02 मामलों का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका।
फरेंदा तहसील में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर कुल 113 मामले आए, जिसमें से आठ मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं सदर तहसील में जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 17 मामले में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। जबकि निचलौल तहसील में आए 42 मामले में से पांच तो नौतनवा तहसील में पहुंचे 30 मामले में से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। अन्य मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
साहब, हल्का लेखपाल घर के निर्माण को रोक रहा
फरेंदा। साहब, हल्का लेखपाल विपक्षी के साथ मिलकर घर के निर्माण को रोक रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करा रहा है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह बात कोल्हुई क्षेत्र के पिपरही निवासी दुर्गेश प्रसाद ने जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर डीएम से कही। डीएम ने तहसीलदार फरेंदा को इसकी जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
धानी के ग्राम सभा बैसार में नाली निर्माण व मरम्मत कार्य में जांच की शिकायत करते हुए गांव के सुरेश ने कहा ग्राम प्रधान व सचिव की मौजूदगी में जो काम हुआ उससे अधिक रकम निकाल लिया गया। जांच की मांग की है। जिसकी जांच खंड विकास अधिकारी धानी को सौंपी गई है। बृजमनगंज के नौसागर निवासी शिवचरन चौधरी ने गांव के छेदी का खेत दो लाख में रेहन लिया था लेकिन दबंगई के बल पर रुपया भी नहीं दिए व खेत का फसल भी काट लिए। जिसकी साक्ष्यों के साथ शिकायत कई बार किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी मामलों की जांच संबंधित विभागों को दे दी गई है। समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने की।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी, एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, सीओ दीपशिखा वर्मा, बीडीओ फरेंदा अतुल कुमार, थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
महिलाओं की समस्याओं के समाधान को लगा पिंक डेस्क
नौतनवा। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह ने जनसुनवाई की। वहीं मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लेखपाल साजिया अंजुम एवं प्रियंका पटेल की उपस्थिति में महिलाओं की समस्याओं के विशेष समाधान हेतु अलग से पिंक डेस्क भी लगाया गया। वहां महिलाओं की शिकायतें दर्ज कर संबंधित जिम्मेदारों को शीघ्रता से उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, खंड विकास अधिकारी नौतनवा अमित कुमार मिश्रा व लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, मंडी सचिव आशीष नायक, एडीओ रामकृष्ण प्रसाद, अवर अभियंता मनीष प्रजापति व आरपी जिज्ञासु, क्षेत्रीय खाद अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मनीष पटेल आदि मौजूद रहे।
झोपड़ी डालकर अवैध कब्जे का आरोपनिचलौल। क्षेत्र के पिपरिहा गांव निवासी बबिता गुप्ता ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से उनके खेत में एक व्यक्ति ने झोपड़ी डालकर कब्जा कर रखा है। राजस्व विभाग की ओर से पिलर लगवाए जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। विरोध करने पर आरोपित मारपीट पर उतारू हो जाता है। उन्होंने राजस्व विभाग पर आरोपित को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने उन्हें त्योहार के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मदनपुरा निवासी गंगोत्री देवी पत्नी वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछले साल बैनामा कराया था। इससे संबंधित आदेश एसडीएम स्तर से जारी होना है। आरोप है कि इसके लिए तहसील के एक निजी कर्मचारी को 32 हजार रुपये दिए गए लेकिन संबंधित कागज गायब कर दिया गया। पूछने पर कर्मचारी टालमटोल कर रहा है। इस पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारी को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई।
बसवार निवासी 85 वर्षीय जनार्दन दुबे ने बताया कि न्यायालय में दाखिल किया गया कागज अब राजस्व निरीक्षक के पास पहुंच चुका है, लेकिन उस पर जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते वह करीब छह महीने से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान रेंजर सुनील कुमार राव, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, अंकुर सिद्धार्थ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।