फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dm heard problems in chaupal

गांव की चौपाल में डीएम ने सुुनीं समस्याएं

Fri, 15 Jan 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
dm heard problems in chaupal
सिसवनियां गांव में चौपाल लगा कर विकास कार्यों की जायजा लेते डीएम डॉ उज्जवल कुमार। - फोटो : MAHARAJGANJ
गांव की चौपाल में डीएम ने सुुनीं समस्याएं
विज्ञापन

कहा-खुली बैठक कर गांव में विकास को दें गति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक के सिसवनियां गांव में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं से रूबरू हुए। प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे लोगों ने एक-एक कर समस्याएं सुनाईं। इस दौरान डीएम ने गांव में हुए विकास कार्यों की हकीकत भी जानी।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, बिजली, मनरेगा, राशन कार्ड, वर्मी कंपोस्ट, वृद्धा, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य कार्यों से संबंधी जानकारी ली। गांव में साधु टोला भरवलिया, अलाउदीन सिसवनिया के घर के सामने हैंडपंप खराब होने की शिकायत पर तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। गांव में लोगों को वरासत किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा निराश्रित महिला पेंशन में 13, वृद्धा पेंशन में 20 लोगों का फॉर्म ऑनलाइन कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम विकास में होने वाले कार्यों के लिए गांव में खुली पंचायत कर ही कार्य निर्धारित किए जाएं और कार्य की सूची ग्राम पंचायत भवन पर चस्पा करें। प्रधानी का चुनाव नजदीक है। इसमें किसी प्रकार अवैधानिक कार्य या आपसी रंजिश में वाद-विवाद न करें। अगर ऐसे कार्य होते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराएं, बच्चों को सभी टीके लगवाएं। इस दौरान अवसर पर एसडीएम तेजा साई सीलम, उपायुक्त मनरेगा, तहसीलदार मोहम्मद जसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed