फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM directed to vaccination

अभियान चलाकर किया जाए स्कूली बच्चों का टीकाकरण

Thu, 21 Apr 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM directed to vaccination
अभियान चलाकर किया जाए स्कूली बच्चों का टीकाकरण : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। देश के कुछ राज्यों में कोविड की चौथी लहर का प्रकोप बढ़ रहा है। टीकाकरण ही कोविड से बचाव का प्रभावी तरीका है। ऐसे मेें यह जरूरी है कि 12 से 14 तथा 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाए। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य बृहस्पतिवार से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड से बचाव के दृष्टिगत स्कूल संचालकों की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के जिम्मेदार, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, जिससे कि टीकाकरण से कोई बच्चा वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन उक्त आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए कटिबद्ध है, इस दिशा में हरसंभव तैयारी की जा रही है। विद्यालयों के संचालकों ने भी आश्वस्त किया कि वे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को सहयोग देते हुए टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी, यूनिसेफ के डॉ. अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
भ्रांतियों से बचें अभिभावक
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कोविड टीकाकरण से बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। अभिभावक टीकाकरण से होने वाले नुकसान संबंधी भ्रांतियों से बचें और अपने बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed