{"_id":"691a2b1e81d2858524004d8f","slug":"dm-appeals-to-farmers-not-to-burn-stubble-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164345-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने की किसानों से पराली न जलाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने की किसानों से पराली न जलाने की अपील
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत भवन बभनौली बुजुर्ग में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर रजिस्ट्री के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी समय में सरकार की अधिकांश कृषि योजनाओं, सब्सिडी, खाद-बीज वितरण और अन्य लाभकारी सुविधाओं का लाभ उसी किसान को मिलेगा जिसकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होगी। इससे वास्तविक और फर्जी किसानों की पहचान सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने ग्राम बभनौली के किसान बैजनाथ एवं योगेंद्र को फार्मर रजिस्ट्री का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का भी उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर बीएलओ के पास जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सही नाम जुड़े रहने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित होती है। किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है, उत्पादन प्रभावित होता है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
निरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस पर जिलाधिकारी ने गोआश्रय की जगह बढ़ाकर इसे और व्यवस्थित बनाने का सुझाव दिया। इसी क्रम में डीएम ने चौरी गांव का निरीक्षण किया।