{"_id":"6924c00cb0bf01170a0c0a7f","slug":"dm-angry-over-low-registration-of-pregnant-women-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165063-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्भवतियों का पंजीकरण कम होने पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्भवतियों का पंजीकरण कम होने पर भड़के डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा ।
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल वाटिकाओं के संचालन, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, गम्भीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार, पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के तहत चयनित समस्त केंद्रों में कायाकल्प का कार्य शुरू न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं होता है तो संबंधित सचिव का एक इंक्रीमेंट रोक दिया जाएगा। उन्होंने पूर्ण सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलईडी न लगाए जाने को लेकर भी असंतोष व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव आईसीडीएस को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कम होने पर सीडीपीओ को फटकार लगाते हुए 90 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सीडीपीओ को स्पष्टीकरण जारी करने के लिए निर्देशित किया। परतावल, सदर, मिठौरा और बृजमनगंज का पंजीकरण 90 प्रतिशत से ऊपर रहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रथम प्रसव पर मिलने वाला लाभ तत्काल प्रभाव से दिलाया जाए व शेष लाभ भी उन्हें समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के एएनसी संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सैम व मैम बच्चों के स्वास्थ्य में सीएम डैशबोर्ड पर सी ग्रेड मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी सीडीपीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सैम-मैम बच्चों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सीडीपीओ तक की जवाबदेही तय की जाएगी।इस अवसर सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।