फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DJ noise prevents sleep, children have to put cotton in their ears

Maharajganj News: बहन की हत्या के मामले में भाई को आजीवन कारावास

Sat, 14 Oct 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
DJ noise prevents sleep, children have to put cotton in their ears
महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के कान्हापार में वर्ष 2020 में अपनी 16 वर्षीय सगी बहन माधुरी की गला दबाकर भाई ने हत्या कर दी थी। मामले में अभियुक्त सगे भाई लक्ष्मण साहनी को दोषी पाए जाने पर सत्र जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने आजीवन कारावास के साथ ही 20,000 रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रावती देवी निवासी ग्राम सभा कान्हापर थाना बृजमनगंज ने थाना बृजमनगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2020 को करीब तीन बजे दिन में मेरे पुत्र लक्ष्मण साहनी ने मेरी 16 वर्षीय पुत्री माधुरी की गला दबाकर हत्या कर दी है। विवेचक द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर उक्त सजा सुनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed