फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diwali will be illuminated with cow dung lamps

गोबर के दीये से रोशन होगी दिवाली

Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be illuminated with cow dung lamps
गोबर से दीया बनातीं समूह की महिलाएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
गोबर के दीये से रोशन होगी दिवाली
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया है गोबर का दीया
घुघली(संतकबीरनगर)। ग्राम सभा बारी गांव की तीन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने गोबर का दीया बनाया है। अभी तक 21 हजार दीए बिक चुके हैं। मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, मां गायत्री स्वयं सहायता व मां जानकी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर गोबर का दीया बनाया है।

समूह की अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया दीया सभी मंदिरों पर निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीया बनाते समय इसमें तुलसी जैसे अन्य पौधों के बीज व हवन सामग्री का चूर्ण मिलाए गए हैं। इसके जलने से बीमारी फैलने वाले कीड़े मकोड़े खत्म हो जाएंगे। दीये वजन में भी हल्के व अन्य प्रकार के दीये से मजबूत होते हैं। समूह की महिलाएं माधुरी देवी, पूनम सिंह, मंजू शर्मा, गिरिजा, कालिंदी, भागीरथी, सरोज आदि ने बताया कि बाजार में दो रुपये में एक दीया बिक रहा है। एक लाख दीया बेचने का लक्ष्य है। ग्राम सभा बारीगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास सिंह ने बताया कि गांव की महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही है। गोबर के दीये की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed