फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diwali: Incentive scheme to enhance passenger convenience

दिवाली : यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना

Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali: Incentive scheme to enhance passenger convenience
महराजगंज। दीपावली व छठ के मद्देनजर परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना चालक, परिचालक व वर्कशॉप कर्मियों के लिए प्रभावी की है। 18 से 30 अक्टूबर तक 3600 किमी वाहन चलाने पर चालक 4800 तो 3900 किमी रोडवेज चलाने पर 5850 रुपये प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना विभाग यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए कर रहा जिससे त्योहार पर बिना अवकाश चालक, परिचालक ड्यूटी पर बने रहें जिससे दीपावली व छठ मनाने के लिए जनपद में आने व जाने वालों को बसों की किल्लत से न जूझना पड़े और महराजगंज डिपो की सभी रोडवेज बसें संचालन में बनी रहे। चालक- परिचालक के अलावा वर्कशॉप कर्मियों के लिए भी प्रोत्साहन की व्यवस्था है जिसमें 12 दिन लगातार वर्कशॉप में सेवा देने पर 2100 तो 13 दिन बिना अवकाश कार्य पर 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। वर्कशॉप कर्मियों को लाभ देने के पीछे यह मंशा है कि छोटी मोटी गड़बड़ी के कारण रोडवेज बसें त्योहार में खड़ी न रहे और डिपो कमाई में पिछड़ने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed