फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Divyang and his nephew beaten by neighbors, FIR lodged against two

Maharajganj News: दिव्यांग व उसके भतीजे को पड़ोसियों ने पीटा, दो पर प्राथमिकी

Sat, 03 Jan 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Divyang and his nephew beaten by neighbors, FIR lodged against two
खिड़की खोलने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, सात महीने पहले दिव्यांग दर्ज कराई थी शिकायत
विज्ञापन

दिव्यांग के शोर मचाने पर बचाने गया था भतीजा विकास अग्रहरी
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्ति और उसके भतीजे पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीड़ित शेखर चंद अग्रहरी ने बताया कि उनके पड़ोसी प्रदीप वर्मा और उनके बेटे मृत्युंजय सोनकर ने अवैध निर्माण को लेकर उन्हें और भतीजे को बुरी तरह पीटा। घटना 28 दिसंबर 2025 की है, जब पीड़ित निर्माण कार्य रोकने गए थे। बरगदवा गांव के निवासी शेखर चंद अग्रहरी ने बताया कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उनका मकान नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित है। पड़ोसी प्रदीप वर्मा ने उनके मकान की तरफ दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से खिड़की खोल ली थी। मामले में सात महीने पहले शेखर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, सुलह-समझौते में खिड़की बंद करने पर सहमति बनी। लेकिन कई महीनों बाद भी खिड़की बंद नहीं की गई।
विज्ञापन

28 दिसंबर को प्रदीप वर्मा ने आगे की तरफ दीवार निर्माण शुरू कर दिया। जब शेखर ने इसे रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला बोल दिया। शेखर भागकर अपने घर में घुसे लेकिन हमलावर घर में घुस आए और लात-मुक्कों व थप्पड़ों से मारने लगे। बाहर खींचकर पीटने के दौरान शेखर के चिल्लाने पर उनका भतीजा विकास अग्रहरी दौड़कर आया तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आईं। शेखर ने आरोप लगाया कि प्रदीप वर्मा और मृत्युंजय सोनकर मनबढ़ और दबंग प्रवृत्ति के हैं। वे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रदीप वर्मा और मृत्युंजय सोनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed