{"_id":"66a2579aeffba083f902f177","slug":"divya-elected-unopposed-as-village-head-from-ramnagar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-127569-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रामनगर से दिव्या निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रामनगर से दिव्या निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित
Thu, 25 Jul 2024 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर से दिव्या निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं। ग्राम प्रधान अभय कुमार उर्फ सोनू की मृत्यु के बाद पद रिक्त था। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सोमवार को मृतक ग्राम प्रधान की पत्नी दिव्या व पिता रामकिशुन ने नामांकन किया था। बुधवार को रामकिशुन ने नामांकन वापस ले लिया।
बृहस्पतिवार को बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला व एडीओ पंचायत रामकृष्ण ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दिव्या को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए विजयी घोषित किया। एडीओ पंचायत रामकृष्ण ने बताया कि रामनगर से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दिव्या को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है। साथ ही रामनगर के वार्ड नं. 5 से सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित सुमन को भी जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है।
महदेवा दूबे, करमहवां बुजुर्ग व छितही बुजुर्ग के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को भी पहुंचने पर जीत का प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।