फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disturbed by the cottage, the villagers have imposed jam

कोटेदार से परेशान गांव वालों ने लगाया जाम

Tue, 28 Nov 2017 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 28 Nov 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by the cottage, the villagers have imposed jam
कोटेदार से परेशान गांव वालों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

लेहड़ा बाजार/धानी बाजार(महराजगंज)। विकास खंड धानी के बरगाहपुर ग्रामसभा के ग्रामीणों ने संबद्ध कोटेदार की मनमानी से तंग आकर सोमवार दोपहर में लेहड़ा स्टेशन धानी मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध - प्रदर्शन किया। इसके चलते एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर बृजमनगंज पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर जाम खत्म करवाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि चौदह माह पहले बरगाहपुर के कोटेदार के निधन के कारण उक्त कोटे को नौसागर ग्राम सभा से जोड़ दिया गया। नौसागर के कोटेदार पर काफी दिनों से घटतौली व राशन न देने का आरोप है। शिकायत पर भी कोई कार्रवाई न होने से बरगाहपुर के ग्रामीणों ने लेहड़ा धानी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। इस संबंध में एसडीएम फरेंदा आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विनोद भारती,आसगर अली, रज्जाक, मुसई, रंगीलाल ,मिठाई, सन्तराम, रामलखन राजमन, गुंजा देवी, पार्वती, मालती, फूला देवी, मीना देवी, गुड़िया, संगीता, तारा , चनरावती, मंजू , शांति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed