{"_id":"693f1b23a4ba0df08b052f97","slug":"district-workers-participated-in-the-vote-chor-gaddi-chhod-rally-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-166698-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ''वोट चोर गद्दी छोड़'' रैली में जनपद के कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ''वोट चोर गद्दी छोड़'' रैली में जनपद के कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की ओर से राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ''वोट चोर गद्दी छोड़'' महारैली में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रैली में ''वोट चोर गद्दी छोड़'' के नारे लगाते हुए भाजपा सरकार पर नीतियों पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं पर विरोध दर्ज कराया।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की कथित कूटनीति के विरुद्ध आम जनमानस को जागृत करने का संकल्प लेकर रैली में जनशक्ति का एहसास करा रही है। यह रैली एक नए परिवर्तन की शुरुआत है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्णायक साबित होगी। महाराजगंज से गई भीड़ ने रैली को और मजबूती प्रदान की। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, सुरेश सहानी, जिला पंचायत सदस्य अनवर, गोविंद मिश्र, शरदेंदु पांडेय, राजू कुमार गुप्ता, हृदय नारायण पांडे, चंदन तिवारी, रामनारायण, मुहम्मद गनी, हनुमान कन्नौजिया, राजेश मौर्य शामिल हुए।