फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Magistrate takes cognizance of viral video of children on waterlogging problem in Anandnagar

Maharajganj News: जेन-अल्फा ने उठाई आवाज, जलभराव से मिली आजादी

Mon, 12 Oct 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate takes cognizance of viral video of children on waterlogging problem in Anandnagar
महराजगंज। बच्चों की पहल पर नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर-11 के लोगों को बाईपास पर भरे पानी की समस्या से राहत मिल गई है। दो दिन पहले इस समस्या को लेकर कक्षा एक, दो और पांच में पढ़ने वाले तीन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का डीएम ने संज्ञान लिया है। रविवार को नगर पंचायत के ईओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जलनिकासी कराई। उन्होंने स्थायी निदान के लिए नाला बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के दौर में आनंदनगर कस्बे में नई पीढ़ी (जेन अल्फा) की मासूम आवाज ने बड़े-बूढ़ों की समस्या दूर करा दी है। दरअसल, पिछले महीने हुई भारी बारिश के बाद से वार्ड नंबर-11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था न होने की वजह से यहां अक्सर समस्या हो जाती है। जलभराव की वजह से इस रास्ते से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी वार्ड में रहने वाले सौरभ यादव (12), सृष्टि यादव और आरोही सिंह (12) भी दो हफ्ते से स्कूल जाते समय इस मुश्किल से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

पांचवीं में पढ़ने वाले सौरभ ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली आरोही और दूसरी कक्षा की छात्रा सृष्टि के साथ मिलकर इस समस्या पर आवाज उठाई। जलभराव की समस्या दूर कराने की बच्चों की अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सड़क पर भरे पानी के बीच खड़े होकर इसके समाधान की अपील करते तीन बच्चों का वीडियो जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। रविवार को नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और जलनिकासी कराई। सड़क पर भरा पानी निकल गया और लोगों की आवाजाही सहज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचला क्षेत्र होने से भर जाता है पानी
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास का क्षेत्र निचला होने के कारण अधिक बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। उन्होंने बताया कि फौरी तौर पर पानी निकलवाकर समस्या दूर करा दी गई है। बजट उपलब्ध होने पर सड़क के किनारे नाला निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed