फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Magistrate celebrated Diwali in Nehru Nagar

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने नेहरू नगर में मनाई दीपावली

Mon, 20 Oct 2025 06:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate celebrated Diwali in Nehru Nagar
महराजगंज। दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नेहरू नगर स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर वहां के बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुगम को मलिन बस्ती पहुंचकर जिलाधिकारी ने बस्तीवासियों को मिठाई, दीपक, मोमबत्तियां एवं फुलझड़ियां वितरित कीं। उन्होंने बस्तीवासियों से संवाद कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को बस्ती की साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पढ़ने–लिखने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed