फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District Magistrate angry over performance of banks under Youth Entrepreneur Development Campaign

Maharajganj News: चार दिन बाद भी अरविंद की हत्या का खुलासा नहीं

Sat, 21 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate angry over performance of banks under Youth Entrepreneur Development Campaign
16 मार्च को हाईवे किनारे मिली थी अरविंद की लाश, परिजनों ने पांच युवकों पर लगाया था हत्या का आरोप
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस पांच युवकों के खिलाफ दर्ज की थी हत्या की प्राथमिकी
फरेंदा। क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया गांव में सोमवार की रात में युवक की हत्या के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के चार दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार निराश व हताश हैं। पीड़ित न्याय की उम्मीद में भटक रहे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता इंद्रसेन के साथ परिवार के लोग उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया गांव में सोमवार की रात अरविंद चौधरी (28) का रात में हाईवे किनारे शव मिला था। परिजनों का आरोप है कि शराब पिलाने के बहाने बुलाकर मारपीट कर अरविंद की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव पर चोट के 13 निशान मिले थे। पीड़ित पिता ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दिए थे। पुलिस ने पांचों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना के चार दिन बीतने के बाद भी आरोपियों से पूछताछ जारी है लेकिन घटना का खुलासा तो दूर पुलिस अभी तक गिरफ्तारी से भी इंकार कर रही है।
विज्ञापन

पिता इंद्रसेन दिव्यांग होने के बाद भी बेटे के हत्यारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहे हैं। वहीं मां तारामती व चाराें बहनें बदहवास हैं। अरविंद की मौत के बाद से पत्नी बेसुध पड़ी हुई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभापति ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
फरेंदा। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय व पूर्व विधायक विनोद तिवारी शुक्रवार को क्षेत्र के मथुरानगर के फुलवरिया गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने अरविंद चौधरी के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता की की। पूर्व सभापति व पूर्व विधायक ने कहा कि पीड़ितों को न्याय न मिलने के कारण फरेंदा क्षेत्र में अपराध व हत्याएं बढ़ रही हैं। इस सरकार में पीड़ितों को सहज न्याय मिलना दुर्लभ हो गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने माता-पिता से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed