महराजगंज। माध्यमिक स्तरीय जिला शतरंज प्रतियोगिता बेटियों के नाम रही। अंडर-14 व अंडर-17 में महराजगंज इंटर काॅलेज की बेटियों अव्वल रहीं। बेटियों ने दिमाग की बाजी शतरंज अपने नाम की। जिला स्तरीय स्पर्धा का आयोजन मिठौरा स्थित बुद्धेंद्र इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व माध्यमिक खेल सचिव अजय श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई जिसमें प्रत्येक ब्लाक से एक- एक स्कूल के विद्यार्थियों ने बालक व बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया।
खेल शिक्षक वीरन प्रसाद की निगरानी में शतरंज की बिसात पर अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत से बाजी अपने नाम की। अंडर 14 बालिका वर्ग में महराजगंज इंटर काॅलेज की आराधना जायसवाल तो अंडर 17 में लक्ष्मी चौहान ने बाजी मारी। आराधना ने जहां बुद्धेंद्र काॅलेज की जान्हवी को पराजित किया। वहीं वहीं लक्ष्मी ने इसी काॅलेज की पल्लवी को हराया। अंडर-17 व अंडर-19 बालक वर्ग के जीएवीएस के अजीत वर्मा व सत्येंद्र ने बाजी जीती। अजीत ने जहां महराजगंज इंटर काॅलेज के दिव्यांश तो सत्येंद्र ने बुद्धेन्द्र काॅलेज के शास्वत श्रीवास्तव को पराजित किया। समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि राजेश्वर मणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो दिमाग से खेला जाता है। माध्यमिक शिक्षा ने इसे प्रतियोगिता में शामिल कर बच्चों को दिमाग का उपयोग करना सिखाया है। देवेंद्र तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक पांडेय, ओमप्रकाश, अन्नू पांडेय, बिपिन पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।