{"_id":"6522f9891371e8c37c0bad74","slug":"district-level-archery-competition-on-13th-players-will-participate-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7285-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीरंदाजी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 को, हिस्सा लेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीरंदाजी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 को, हिस्सा लेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
- पुरंदरपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में होगी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट खिलाड़ी 16 को मंडलीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरंदरपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में 13 अक्तूबर को तीरंदाजी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए जिले से लेकर मंडलीय स्तर तक का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्टता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को जिले में 16 अक्तूबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। वहां विजेता खिलाड़ियों को न सिर्फ पुरस्कृत किया जाएगा, बल्कि उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक को दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएं।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक