{"_id":"5f7373918ebc3e9ba43bfd74","slug":"district-judge-inspected-jail-maharajganj-news-gkp367446884","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में सुनी बंदियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में सुनी बंदियों की समस्या
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज व डीएम,एसपी
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में सुनी बंदियों की समस्या
जिला जज, जिलाधिकारी, एसपी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला जज संदीप जैन, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों में जाकर बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके बंदियों के खान-पान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला जेल के बंदियों द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला जज ने कहा कि चार्ट बनाकर टेलीफोन से वार्ता कराई जाए। बंदियों को साफ-सफाई बनाए रखने व इससे होने वाले लाभ के बारे में जरूरी जानकारी दी। उन्होंने बंदियों के समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जेल अधीक्षक को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जेलर को निर्देश दिए कि जो कैदी पढे़-लिखें हो उन्हें छोटे बच्चे तथा अन्य बच्चों को पढ़ाए जाने का कार्य तय करावें। इससे बंदियों की मानसिक स्थिति में सुधार होगा। निरीक्षण के प्रभारी जेल अधीक्षक अविनाश कुमार, जेलर अरविन्द श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर शैलेष आदि मौजूद रहे।