फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diseases will go away by adopting cleanliness

Maharajganj News: स्वच्छता अपनाने से दूर भागेंगी बीमारियां

Sun, 09 Feb 2025 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Diseases will go away by adopting cleanliness
बागापार। सदर ब्लाॅक के बागापार कस्बे में स्थित महाराजा अंजन महामाया बुद्ध बिहार में रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई पर जोर दिया गया। चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य व स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने से संक्रामक बीमारियां दूर भागेंगी। वहीं गंदगी से पनपने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से जरूर धोएं। रोहित प्रसाद ने ग्रामीणों को बताया कि मलेरिया, टायफायड, हैजा और डायरिया जैसे अधिकांश संक्रामक रोग गंदगी और दूषित पदार्थों के सेवन से फैलते हैं। इसलिए खाने पीने की वस्तुओं की साफ-सफाई पर जरूर ध्यान देना चाहिए। वक्ताओं ने खुले में शौच से होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी से खुले में शौच को बंद करने का आह्वान किया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, कमलेश शर्मा, उमेश चंद, दीपक जायसवाल, पप्पू वर्मा, रामचंद्र, संतोष साहनी, जितेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed