फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion on public welfare policies and their impact

Maharajganj News: जन कल्याणकारी नीतियों और उनके प्रभावों पर की चर्चा

Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Discussion on public welfare policies and their impact
महराजगंज। नगर पालिका परिषद सभागार में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत-उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 के अंतर्गत बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने की। इस दौरान लिपिक अखिलेश पांडेय ने शिक्षा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और आत्मनिर्भर भारत में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सभासद महेंद्र गुप्ता ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उनके सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। सभासद डॉ. सिद्धार्थ शुक्ला ने 2047 तक के विजन और नगर की मूलभूत संरचना के विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। सभासद सदरे आलम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता बताते हुए निजी और सरकारी चिकित्सा सेवाओं की तुलना की। सभासद लालजी गुप्ता ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया। मंडल कार्यक्रम प्रबंधक रोहन सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गीले व सूखे कूड़े के पृथक्करण और कचरा प्रबंधन की रणनीतियों पर विचार साझा किए। प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने नागरिकों की भागीदारी और सुझावों को अभियान की सफलता की कुंजी बताया। स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी इंद्रेश कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्सिंग संविदा व्यवस्था समाप्त करने की मांग रखी। बैठक में सभासद प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, उमाशंकर, इम्तेयाज खान, रामकृपाल, मनोज यादव, संदीप साहनी माैजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed