फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion on hearing of claims and objections in the context of draft roll

Maharajganj News: ड्राफ्ट रोल के संदर्भ में दावे व आपत्तियों की सुनवाई पर मंथन

Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Discussion on hearing of claims and objections in the context of draft roll
महराजगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संदर्भ में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स एवं प्रस्तावित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स एवं प्रस्तावित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के प्रशिक्षण को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित समस्त कार्रवाई एवं अन्य तत्संबंधी अधिनियम, नियमों, ईसीआईनेट, बीएलओ एप इत्यादि की कार्रवाई के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही नो मैपिंग श्रेणी में शामिल मतदाताओं को जारी नोटिस और ड्राफ्ट रोल के संदर्भ में दावे व आपत्तियों की सुनवाई और उनके निस्तारण के विषय में बताया गया।
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत बढ़े हुए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स एवं प्रस्तावित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जनपद में एसआईआर के उपरांत प्रकाशित अनंतिम सूची में लगभग 3.01 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संदर्भ में अब मतदाताओं से दावे और आपत्तियों को लिया जाएगा। 108 अतरिक्त एईआरओ को नामित किया गया है। नो मैपिंग श्रेणी में शामिल मतदाताओं को जारी नोटिस और ड्राफ्ट रोल के संदर्भ में दावे व आपत्तियों की सुनवाई और उनके निस्तारण के विषय में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत बढ़े हुए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स एवं प्रस्तावित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जनपद में एसआईआर के उपरांत प्रकाशित अनंतिम सूची में लगभग 3.01 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संदर्भ में अब मतदाताओं से दावे और आपत्तियों को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed