फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disaster in Nepal: Eerie silence at the customs office.

Maharajganj News: नेपाल में आपदा, भंसार दफ्तर पर सन्नाटा

Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Disaster in Nepal: Eerie silence at the customs office.
महराजगंज। नेपाल में जल प्रलय के बाद जनजीवन प्रभावित होने का असर नेपाल सीमा पर भी दिखाई दे रहा है। जल प्रलय से पहले नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों की भीड़ लगी रहती थी लेकिन भंसार कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

भंसार कार्यालय पर भंसार बनवाने वाले काफी कम यात्री नजर आ रहे हैं। फिलहाल केवल दोपहिया वाहनों से भारतीय यात्री नेपाल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पहले की तुलना में अन्य वाहनों की आवाजाही भी काफी कम हो गई है। नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से रास्ते प्रभावित होने की वजह से लोग नेपाल जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

भंसार स्थल पर भीड़ कम होने से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा नजर आ रहा है। नेपाल के बेलहिया निवासी होटल कारोबारी भैरव जोशी ने बताया कि नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आवागमन प्रभावित होने से यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed