फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dirty talking doctor apologizes to Asha

Maharajganj News: गंदी बात करने वाले डॉक्टर ने आशा से मांगी माफी

Sat, 10 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dirty talking doctor apologizes to Asha
थाने में आशा के सामने दोबारा गलती न करने के लिए गिड़गिड़ाता रहा डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता से गंदी बात करने वाले डॉक्टर से शुक्रवार को थाने में पुलिस ने पीड़िता सामने पूछताछ की। गंदी बात करने वाला डॉक्टर कार्रवाई की डर से गिड़गिड़ाने लगा। पीड़िता ने डॉक्टर को दोबारा गलती न करने की नसीहत देते हुए सुलह कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित आशा कार्यकर्ता के शिकायत के तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने गंदी बात करने वाले डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। इस दौरान पीड़िता आशा भी मौजूद रहीं। पुलिस के अनुसार, आशा ने जब कार्रवाई की जिद्द की तो गंदी बात करने वाला डॉक्टर गिड़गिड़ाते हुए आशा का पैर पकड़ लिया। उसके बाद दोबारा गलती न करने की गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन

डॉक्टर के गिड़गिड़ाहट देख कुछ देर बाद आशा कार्यकर्ता ने कड़ी नसीहत देते हुए माफ करने के लिए किसी तरह राजी हुईं। सुलहनामा में डॉक्टर ने कहा है कि गलती हो गई है। दोबारा गलती कभी नहीं करेंगे। सुलहनामा के बाद पीड़िता आशा और गंदी बात करने वाला डॉक्टर दोनों सुलहनामा की प्रति लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी कार्य के लिए वह जिले पर गए हुए थे। सुलहनामा की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed