फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dinesh Vishwakarma was elected block president and Vinod Patel was elected block minister.

Maharajganj News: दिनेश विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष व विनोद पटेल ब्लॉक मंत्री चुने गए

Mon, 11 Sep 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Vishwakarma was elected block president and Vinod Patel was elected block minister.
दिनेश विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष व विनोद पटेल ब्लॉक मंत्री चुने गए
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के परतावल ब्लॉक इकाई का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परतावल ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक इकाई का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश विश्वकर्मा को अध्यक्ष व विनोद पटेल को ब्लॉक मंत्री चुना गया। इसी प्रकार राकेश पटेल को ब्लॉक संरक्षक, सुनील शुक्ला को उपाध्यक्ष महेश पटेल को कोषाध्यक्ष, शेषनाथ भार्गव को मीडिया प्रभारी एवं सुरेंद्र प्रसाद को सूचना व प्रसार मंत्री चुना गया।

इससे पूर्व हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि किसी भी लड़ाई को तभी मजबूती से लड़ा जा सकेगा जब हमारे पास मजबूत संगठन होगा। ऐसे में सभी पदाधिकारी व शिक्षामित्र संगठन से अधिक से अधिक शिक्षामित्रों को जोड़ते हुए उन्हें संगठन की सोच से अवगत कराएं। प्रवक्ता दयानंद पटेल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले शिक्षामित्रों के हितों को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई प्रयास न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ने कहा कि जिला संगठन ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ दायित्व सौंपा है, उसे प्रत्येक दशा में पूरा किया जाएगा। संचालन शम्स तबरेज खां ने किया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed