{"_id":"5bd9fdd3bdec2269bf7d7762","slug":"dimonstration-of-truck-drivers-standing-in-queue-from-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से कतार में खड़े ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से कतार में खड़े ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से कतार में खड़े ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर करीब 15 किमी तक लगे ट्रकों के जाम से नेपाल आने जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नेपाल जाने के लिए कतार में खड़े ट्रक चालक बुधवार को सुबह करीब सात बजे आक्रोशित हो गए।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा बाईपास तिराहे पर ट्रक चालक एकत्र हुए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। ट्रक चालक मंगल सिंह, जाकिर, मनीष कुमार ,बबलू ,श्रीकांत, जावेद, सत्तार, अखिलेश कुमार शुक्ला, सुनील कुमार, राजकुमार व मोहम्मद शमीम का कहना था कि वह चार दिनों से कतार में एक ही जगह खड़े हैं। पुलिस उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कतार में पीछे लगे ट्रकों को दलाल नौतनवां व सोनौली पुलिस से मिलकर तीन से चार हजार रुपये लेकर आगे भेज दिया जा रहा है। ट्रक चालकों का कहना था कि उन्हें नेपाल जाने के लिए टोकन भी मिल गए हैं। इसके बावजूद उन्हें पुलिस कर्मी डंडे की धौंस पर रोके हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला का कहना है कि टोकन वाले ट्रकों को कतार में ही जाने की अनुमति दी गई है। दलालों द्वारा किसी ट्रक की कटिंग कराई जा रही है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।