फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DIG Gorakhpur has inspected Nepal Border

डीआईजी गोरखपुर ने किया भारत नेपाल सीमा का दौरा

Fri, 03 Dec 2021 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
DIG Gorakhpur has inspected Nepal Border
डीआईजी गोरखपुर ने किया भारत-नेपाल सीमा का दौरा
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली का बृहस्पतिवार दोपहर डीआईजी गोरखपुर जे. रविंद्र गोड़ ने दौरा कर कोरोना वायरस को लेकर सरहद पर किए जा रहे सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी ली। उन्होंने सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले चालकों की स्क्रीनिंग को देखा एवं सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही एसएसबी के अधिकारियों के साथ मिलकर सीमा सुरक्षा एवं भाईचारे के साथ सीमा पर जांच सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने सोनौली कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीमा पर सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल से भाईचारे का रिश्ता रहा है। सोनौली सीमा हमेशा शांत रहती है। उन्होंने भारत और नेपाल के कोरोना जांच कैंप का निरीक्षण कर मौजूद फार्मासिस्ट से यात्रियों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता, सहायक कमांडेंट अनीस कुमार, क्षेत्राधिकारी नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र, कोतवाल शशांक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed