फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficulty in getting bail due to delay in issuing Khatauni

Maharajganj News: खतौनी निकलने में देरी से जमानत कराने में हो रही परेशानी

Fri, 22 Mar 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting bail due to delay in issuing Khatauni
सहज जनसेवा केंद्र पर खतौनी के लिए बैठे लोग। 
महराजगंज/निचलौल। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शांतिभंग में पाबंद हो रहे लोगों को जमानत कराने के लिए खतौनी की जरूरत पड़ रही है। राजस्व परिषद की ऑनलाइन व्यवस्था लड़खड़ाने से खतौनी निकलने में देरी हो रही है। इससे जमानत कराने में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

तहसील आए बूढ़ाडीह कला निवासी भोली और शैलेश निवासी ने कहा कि लोकसभा और होली पर्व को लेकर पुलिस की ओर से लोगों को शांतिभंग की धारा में पाबंद कर तहसील स्थित न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां पर एक व्यक्ति की जमानत के लिए दो लोगों से मुचलका धनराशि के साथ ही खतौनी देनी पड़ रही है। वहीं राजस्व परिषद की सर्वर डाउन चलने से खतौनी निकलने में देरी हो रही है, जिससे जमानत कराने में लोगों का परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं इससे राजस्व विभाग में जरूरी काम निपटाना भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन


भेड़ियारी निवासी कुंवर विजय मल्ल और बैदौली निवासी महेंद्र गोपाल ने कहा कि सर्वर न चलने से खतौनी के साथ ही खारिज दाखिल, वरासत, आय, जाति, निवास जैसे जरूरी कार्य भी बाधित हो रहे हैं। तहसील से लेकर सहज जन सेवा केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील गेट स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र के संचालक विपिन कुमार कसौधन ने कहा कि सुबह 9 से 10 बजे तक कुछ हद तक सर्वर काम कर रहा है। इसी अवधि में खतौनी निकल पा रही है। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तक सर्वर डाउन रह रहा है। इस बीच में खतौनी नहीं निकल पा रही है। पहले नाम से ही खतौनी निकल जा रही थी। अब गाटा और खसरा संख्या से खतौनी निकल रही है। जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारियों को सर्वर न चलने की जानकारी है। इसका निदान उन अधिकारियाें के पास भी नहीं है। क्योंकि यह सर्वर भूलेख से जुड़ा हुआ है। जिसका संचालन प्रदेश मुख्यालय से किया जाता है।


निचलौल एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि परिषद की वेबसाइट धीमे चलने की जानकारी है। इस वजह से कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सर्वर की समस्या सभी जगहों पर है। राज्य स्तर से ही इसका निदान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed