{"_id":"635438f9f6a8fe57fb24f5c7","slug":"dhanteras-business-of-more-than-50-crores-maharajganj-news-gkp4549946178","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतरेस : 50 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतरेस : 50 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
विज्ञापन
नगर में सजी दुनान से मूर्ति की खरीदारी करतीं महिलाएं ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
धनतरेस : 50 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
महराजगंज। कोरोना काल के बाद से मंदी से जूझ रहे बाजार में धनतेरस पर 50 करोड़ से अधिक की धनवर्षा हुई। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। ऑटोमोबाइल, सराफा, बर्तन, क्राकरी, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल दुकानों में भीड़ रही।
शहर में बर्तन दुकान, इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान, वाहनों के शो-रूम में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। झाडू, पूजा के सामान व अन्य सामानों की बिक्री भी खूब हुई। ग्राहकों की भीड़ देख कर दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाजार रोशन रहा। लोगों ने वॉशिंग मशीन, फ्रीज, एलईडी सहित तमाम सामान खरीदे। वहीं युवाओं में मोबाइल और लैपटॉप की खरीदारी की। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने कपड़े और जूते आदि में दिलचस्पी दिखाई। इनके शो रूमों में भी ग्राहक जमकर सामान लेते नजर आए।
विज्ञापन
धनतेरस पर लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदी। साथ ही दीया, घोड़ा, हाथी, गुल्लक आदि की खरीदारी की। इसके अलावा लोगों ने विशेषकर महिलाओं ने झाडू की खरीदारी की। साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली सामग्रियों की जमकर खरीदारी हुई।
नौतनवां, सोनौली, फरेंदा, सिसवा, घुघली, परतावल, पनियरा, चौक बाजार, ठूठीबारी समेत अन्य स्थानों पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। व्यापारी नेता विजय कुमार ने बताया कि इस बार धनतेरस पर कारोबार 75 करोड़ से अधिक से हुआ होगा। बाइक शो रूम के मालिक लोकेश पांडेय ने बताया कि धनतेरस पर 50 बाइक की बिक्री हुई है। शनिवार होने के वजह से ग्राहक कम आए। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार धनतेरस पर सिंदुरिया, मिठौरा क्षेत्र में जमकर खरीदारी हुई। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
--------------
लक्ष्मी-गणेश की चांदी से मूर्तियां खूब बिकीं
धनतेरस पर सराफा कारोबार भी गुलजार रहा। लोगों ने शुभ के लिए चांदी और सोने के सिक्के खरीदने के साथ ज्वेलरी भी खरीदी। लोगों ने चांदी के बर्तन आदि के साथ लक्ष्मी व गणेश भगवान की चांदी से बनी मूर्तियां भी खरीदी।
---------------
खूब बिके घरेलू सजावट के सामान
धनतेरस और दीपावली को लेकर घरेलू सजावट के सामान भी खूब बिके। बिजली की लरियां, स्वास्तिक, लक्ष्मी-गणेश के स्टिकर, पोस्टर, प्राकृतिक वादियों के पोस्टर के अलावा अन्य सामानों की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने दीपावली पर घर को रोशन करने को लेकर अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी की।
--------------------
दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
महराजगंज। धनतेरस के अवसर पर बाजार में खरीदारी करने आने वाले व्यक्तियो के दो पाहिया, चार पाहिया वाहन के पार्किंग की व्यवस्था रही। कस्बा में आने वाले प्राइवेट दो पहिया, चार पहिया वाहन पुरानी तहसील/रैन बसेरा में पार्किंग किया। गोरखपुर शिकारपुर की तरफ से आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन सुन्दरम पैलेस एवं निचलौल की तरफ से आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन जीएसवीएस खेल मैदान में व्यवस्था की गई थी। यह जानकारी यातायात निरीक्षक हरी सिंह ने दी। संवाद
--------------
ईको फ्रेंडली फुलझड़ियां
पटाखे की दुकानों पर टावर अनार, रेलवे सिग्नल अनार, कलर चेंजिंग बटर फ्लाई, कोठी, ईको फ्रेंडली, फुलझड़ी की भरमार है। बच्चों के लिए विशेष कलर चेंजिंग बटर फ्लाई चार रंग बिखेरेगी। रिंगकेक गन में विशेष प्रकार की टिकड़ी लगेगी, जो बच्चों के लिए सुरक्षित है। इस बार फुलझड़ियां भी ईको फ्रेंडली आई हैं। इनमें से कलर भी निकलेगा। संवाद
------------------
पुलिस गश्त करती रही
धनतरेस को देखते हुए पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर गश्त करती रही। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सभी थानेदारों एवं क्षेत्राधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील स्थानो पर विशेष नजर रखी जा रही है। शहर में भीड़ न हो, इसके लिए रूट परिवर्तन कर दिया गया है।