फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DHANTERAS -1 ARAB Karobar

धनतेरस

Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
DHANTERAS -1 ARAB Karobar
धनतेरस : 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन

महराजगंज। धनतेरस पर बाजार में धन की खूब बारिश हुई। बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। बर्तनों से लेकर बाइक, कार, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोग उमड़े जबकि सोने-चांदी के आभूषण सहित चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। व्यापारी धनतेरस पर जिले भर में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं।
मंगलवार सुबह से ही बाजार में ग्राहकों का सैलाब उमड़ा रहा। बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहनों की एजेंसियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बर्तनों से लेकर सजावट का सामान, झालर आदि की भी खूब बिक्री हुई। ग्राहकों के टोटे से गुजर रहा सर्राफा बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहा। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्कों की भी बंपर सेल हुई। ग्राहक खरीदारी करने के लिए अपने परिवारों सहित बाजार में आए। एलईडी, मोबाइल और वॉशिंग मशीन की भी बंपर सेल हुई।
विज्ञापन

बाइक शोरूम के जनरल मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि धनतेरस का दिन व्यापारियों के लिए शुभ रहा। जिले में करीब 3 करोड़ का कारोबार हुआ होगा। स्वर्ण व्यवसायी अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। अनुमान के अनुसार जिले में 2 करोड़ से ऊपर का कारोबार हुआ। कारोबारी परशुराम सहानी ने बताया कि कपडे़ का कारोबार करोड़ो से ऊपर होने की उम्मीद है। व्यवसायी लोकेश पांडेय ने बताया कि कारोबार काफी अच्छा हुआ है। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार धनतेरस पर सिंदुरिया, मिठौरा क्षेत्र में जमकर खरीदारी हुई। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन, सोना चांदी, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, रेडिमेड, साइकिल, बाइक, कार आदि की खरीदारी लोगों ने जमकर की। जिले में पूरा कारोबार करीब 100 करोड़ से ज्यादा हुआ होगा।
-पशुपतिनाथ गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
धन्वंतरी भगवान की अगवानी की
मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि सायंकाल की गोधूलि बेला में भक्तों ने दरवाजे पर चौमुखा दीपक जलाकर लक्ष्मी कुबेर और धन्वंतरी भगवान की अगवानी की। 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी एवं 4 नवंबर को दीपावली पर्व धूम-धाम से मनाया जाएगा। दीपावली के दिन व्यापारियों के लिए दिन में कुंभ लग्न 01:41 बजे से लेकर 3:12 बजे तक सायं वृष लग्न 6:14 से 8:00 बजे तक का मुहूर्त तथा मध्य रात्रि में सिंह लग्न 12:42 से 2:56 का मुहूर्त सबसे खास रहेगा।

आज दीप महोत्सव मनाया जाएगा
चौक बाजार। नगर पंचायत के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को शाम चार बजे 75 सौ दीप प्रज्ज्वलित कर दीप महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मनाथ खरवार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उत्तर प्रदेश नाट्य अकादमी आयोग के सदस्य अमित अंजन, संघ के प्रांत अधिकारी सुरेंद्र, फलहारी बाबा, गोरक्षनाथ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वशिष्ठ नारायण सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed