फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees will flock to Guru Gorakshanath temple, Khichdi will be offered

Maharajganj News: गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, चढ़ेगी खिचड़ी

Tue, 14 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees will flock to Guru Gorakshanath temple, Khichdi will be offered
महराजगंज। चौक स्थित सिद्ध गोरक्षनाथ मंदिर में भोर से ही खिचड़ी चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंदिर के पुजारी बाबा लक्ष्मणनाथ ने सोमवार को फीता काटकर संक्रांति मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह तीन बजे प्रातः कालीन आरती के उपरांत खिचड़ी चढ़ाएंगे। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और खिचड़ी चढ़ाने का क्रम शुरू हो जाएगा जो मंगलवार को पूरे दिन और देर रात तक जारी रहेगा। चौक नगर पंचायत में मकर संक्रांति मेले की सभी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। साज सज्जा से लेकर बिजली की लड़ियों से आकर्षक सजावट की गई है जो श्रद्धालुओं को भव्यता का अहसास करा रही है।
विज्ञापन

बाबा गंभीरनाथ मंदिर से लेकर मुख्य मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ पर्दा, भगवा झंडा और बिजली से सजाया गया है। मंदिर प्रांगण में एक साथ एक हजार महिला पुरुष की लाइन लगाने के इंतजाम किए गए हैं। पुरुष व महिला पंक्ति के निकट सुरक्षा में पुरुष महिला जवान मुस्तैद रहेंगे। प्रांगण में दाखिल होने के लिए तीन द्वार बने हैं, जिनकी सजावट काफी बेहतर कराई गई है। साथ ही तीन जोन में सुरक्षा व्यवस्था बांटकर एसडीएम रमेश कुमार ने जवानों को मुस्तैदी के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और खोया पाया केंद्र भी उन्होंने समय से शुरू करने की हिदायत दी। अस्थायी पुलिस चौकी पर जवान देर शाम तक पहुंचने लगे। पुलिस के साथ एनसीसी भी सुरक्षा में मदद देगी। मंदिर परिसर के सभी स्वयंसेवकों को फोटो युक्त पहचान पत्र प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया। मंदिर के निकट पेयजल के लिए टैंकर और मोबाइल टाॅयलेट का इंतजाम नगर निकाय ने किया है।

नगर निकाय को मौसम को देखते हुए जलावन के लिए पर्याप्त लकड़ियों को रखने का निर्देश भी दिया गया है। मनोरंजन के लिए नाव, एरोप्लेन, टावर झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुंआ और मैजिक शो कार्यक्रम के लिए तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed