फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees offered prayers on Eid-ul-Azha and prayed for peace

Maharajganj News: अकीदतमंदों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ

Sun, 08 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 08 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers on Eid-ul-Azha and prayed for peace
नूरी जामा मस्जिद में नमाज अदा करते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग।
महराजगंज। पूरे जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। अकीदतमंदों ने शनिवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।
विज्ञापन

खुदा के सजदे में सिर झुकाकर हर एक बंदे ने देश में अमन-चैन और परिवार की सलामती की दुआ मांगी। शहर के नूरी जामा मस्जिद में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़ के चेहरे पर त्योहार मनाने का उल्लास देखने लायक था।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाहे रहीं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और अपने घर भोज पर आमंत्रित किया।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद पर्व पर नगर स्थित प्रत्येक ईदगाहों पर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन के साथ परिवार की सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर सुबह से ही अपने मित्रों के साथ गली-मोहल्लों में धमा-चौकड़ी मचाए रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव मयफोर्स क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का अपडेट लेते रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के गांवों में शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 7.30 बजे अदा की गई। ईदगाह पर पुलिस व प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष चौक रामचरन सरोज ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, ईद-उल-अजहा का त्योहार विकास खंड मिठौरा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईद-उल-अजहा की नमाज निर्धारित समय पर पढ़कर एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक बकरीद का त्योहार फरेंदा और धानी बाजार क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ के साथ मनाया गया। धानी बाजार स्थित ईदगाह मैदान पर नमाज अदा की गई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधान कानापार संजय सहानी संग मौके पर चौकी प्रभारी धानी अखिलेश यादव मय फोर्स मौजूद रहे।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद का त्योहार सोनौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में सुबह 7:00 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज पढ़ी गई। सीमावर्ती गांव जुगोली स्थित सोनौली ईदगाह पर सुबह से ही भारी पुलिस बल एसडीएम नौतनवा के साथ तैनात रहा।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर ईदगाहों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है। चैयरमैन सोनौली हबीब खान ने बताया कि देश की तरक्की और सुख समृद्धि के लिए अल्लाह से नमाज अदा कर दुआ मांगी गई है।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली और शेख फरेंदा गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद त्योहार पर शांतिपूर्ण तरीके से नवाज अदा की। इस दरम्यान हरदीडाली और शेख फरेंदा में मुस्लिम समाज के लोगों ने सबकी सलामती की दुआ मांगी।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद पिपरिया में सुबह से ही पुलिस बल, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चौकस रहीं।
क्षेत्र के बड़हरा बरईपार, लक्ष्मीपुर जरलहिया, बुद्धिरामपुर, तरकुलहा भटगावां आदि संवेदनशील गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई, जबकि कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार व सीओ सदर आभा सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद पर्व पर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह व मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान सुबह से ही बच्चे व बड़े नये-नये कपड़े पहनकर पहुंचने लगे।

निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर व हाथ मिलाकर पर्व की बधाइयां दी और मुबारकबाद देते हुए खुशियां बांटी। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed