फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees gathered in worship of the mother Brahmacharini

मां ब्रह्मचारिणी के पूजन में जुटे भक्त

Sun, 10 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 10 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in worship of the mother Brahmacharini
नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में भीड़ रही। - फोटो : विनोद गुप्ता
वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। मां दुर्गा मंदिर, मऊपाकड़ दुर्गा मंदिर, रमपुरवां दुर्गा मंदिर, फरेंदा क्षेत्र के मां लेहड़ा दुर्गा मंदिर, नौतनवा में स्थित मां बनैलिया दुर्गा मंदिर, धर्मपुर चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिरों समेत सभी दुर्गा मंदिरों में पूजन अर्चन हुआ। पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सिसवा बाजार। मां की कृपा जिस मानव पर पड़ जाती है उसका जीवन धन्य हो जाता है। उक्त उद्गार शनिवार को कमानी धर्मशाला में लोकयन दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा महा महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य वक्ता महर्षि अर्जुन देव महाराज ने व्यक्त किए। कहा कि मां की कृपा के बगैर किसी भी व्यक्ति का कल्याण सम्भव नहीं है। ब्रम्हांड में मां के मर्जी के बगैर एक पत्ता भी नही ंहिल सकता। हर व्यक्ति को पूरी आस्था के साथ सीमित साधन होते हुए भी मां की पूजा अर्चना करनी चाहिए अगर उनकी कृपा हो गयी तो दिन बदलने में देर नहीं लगेंगे। मुख्य यजमान सुरेंद्र जायसवाल, अनीता देवी, शिवेंद्र जायसवा, आनंद जायसवाल, राजेंद्र केशरी, बैजनाथ रौनियार, सुनीता देवी, सरिता देवी, मुन्नी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed