{"_id":"69c840b2fe26ac0c5a0ed71c","slug":"devotees-danced-in-the-bhajan-sandhya-at-shri-ram-janaki-temple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174241-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रीराम जानकी मंदिर में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रीराम जानकी मंदिर में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
सिसवा में श्रीराम जन्मोत्सव पर भजन संध्या आयोजित, जमकर झूमे श्रद्धालु
सिसवा बाजार। स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार रात श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव के समापन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर और गोंडा से आए भजन गायक श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस से सराबोर करते रहे।
गोरखपुर के भजन गायक मोनू शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के भजन वीर बजरंगी मारुती नंदन व ''हम कथा सुनाते'' और ''मेरा भोला है भंडारी'' जैसे कई भजनों से किया। इसके बाद गोंडा की दीपिका मिश्रा ने राम जी की निकली सवारी... व सजा दो गुलशन मेरे प्रभु श्रीराम आए हैं... गीत सुन श्रोता भक्तिभाव से विह्वल हो गए ।
कार्यक्रम में स्थानीय भजन गायिका अंशिका सिंह, अंजली गौड़ और गायक उमेश जायसवाल, उत्सव शर्मा, दिनेश सोनी, शेखर जायसवाल और गजेंद्र जायसवाल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, लालजी सिंह, मनोज केसरी एडवोकेट, गोविंद सोनी मौजूद रहे।