फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Development work will be done in the district with MLA fund of Rs 12.5 crore

Maharajganj News: 12.5 करोड़ की विधायक निधि से जनपद में होंगे विकास कार्य

Wed, 11 Sep 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the district with MLA fund of Rs 12.5 crore
महराजगंज। विकास के लिए पांच विधायकों को विधायक निधि की पहली किस्त ढाई- ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। निधि की पहली किस्त मिलने के बाद विधायक अपने क्षेत्र में सड़क, स्कूल, भवन, पथ प्रकाश आदि विकास के कार्य कराएंगे। ग्राम्य विकास विभाग के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में विधायक निधि में ढाई-ढाई करोड़ की धनराशि मिली है, जबकि सांसद निधि अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

शासन ने विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के रूप में विधायकों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है, जिसके तहत विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास का एजेंडा तैयार कर देना शुरू कर दिया है। जिले में लोक सभा के एक सदस्य एवं पांच विधायक हैं।
विज्ञापन

सांसद को लोकसभा क्षेत्र और विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में विकास कराने के लिए साल में पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है। यह राशि सांसद और विधायकों को दो किस्तों में दी जाती है। वह अपने क्षेत्र में सड़क नाली, पथ प्रकाश आदि कार्य इस निधि से कराते हैं। विधायकों को विकास कार्यों का प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग को ऑनलाइन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक निधि की पहली किस्त
जयमंगल कन्नौजिया सदर भाजपा 2.5 करोड़
प्रेम सागर पटेल सिसवां भाजपा 2.5 करोड़
ऋषि त्रिपाठी नौतनवा निषाद पार्टी 2.5 करोड़
वीरेंद्र चौधरी फरेंदा कांग्रेस 2.5 करोड़
ज्ञानेंद्र सिंह पनियरा भाजपा 2.5 करोड़

भवन, सड़क और पथ प्रकाश के होंगे काम
विधायक निधि से विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से सड़क, बिजली, स्कूल, भवन, पथ-प्रकाश, नाली आदि विकास कार्य कराएंगे। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग को भेजा है।


----------

विधायक निधि की प्रथम किस्त ढाई-ढाई करोड़ रुपये मिला है। विधायकों की तरफ से विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव मिल रहे हैं। प्रस्ताव पर कार्य कराया जाएगा।

-रामदरश चौधरी, पीडी, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed