{"_id":"641df94d22f5bb57ee0130c4","slug":"desk-wii-be-provided-to-aanganbadi-centers-maharajganj-news-c-7-1-97811-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी शिशु डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी शिशु डेस्क
Sat, 25 Mar 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
282 केंद्र पर अगले माह से बेहतर दिखेगी व्यवस्था, 3,520 डेस्क की होगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के परिषदीय स्कूलों में संचालित होने वाले 282 आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए इस माह के अंत तक शिशु डेस्क मिल जाएगी। शिशु डेस्क के मिलने से जहां लगभग दस हजार विद्यार्थी जहां उत्कृष्ट तरीके से अध्ययन कर सकेंगे, वहीं, केंद्र की व्यवस्था में भी सुधार दिखेगा।
जिले में संचालित होने वाले 3,164 आंगनबाड़ी केंद्र में वर्तमान में कुल 3,30,575 बच्चे अध्ययनरत हैं। अब तक बच्चों को टाट-पट्टी आदि पर बैठा कर शिक्षा दी जाती है। केंद्र की व्यवस्था में चरणवार सुधार करते हुए उसे शिशु डेस्क उपलब्ध कराई जानी है।
ऐसे में परिषदीय स्कूल परिसर में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशु डेस्क उपलब्ध कराने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 31 मार्च तक केंद्रों पर सभी 282 केंद्रों पर 3,520 शिशु डेस्क पहुंचा दी जाएंगी। शिशु डेस्क के मिलने से केंद्र के बच्चे अच्छे ढंग से बैठ कर शिक्षा प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
10 से 14 डेस्क की होगी आपूर्ति
चयनित किए गए 175 बड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर जहां 14 डेस्क की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, 107 छोटे केंद्रों पर 10 डेस्क की आपूर्ति होगी।
कोट
जिले के 282 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी की कक्षाओं के संचालन के लिए शिशु डेस्क इस माह के अंत तक पहुंच जाएंगे। इससे छोटे बच्चों को बैठा कर बेहतर ढंग से शिक्षा देने का कार्य हो सकेगा।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी