फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deputy CMO inspected and created awareness about prevention of communicable diseases.

Maharajganj News: डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण कर संचारी रोगों से बचाव को लेकर किया जागरूक

Mon, 20 Apr 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO inspected and created awareness about prevention of communicable diseases.
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को हीट वेव के बारे में जानकारी देने को कहा
विज्ञापन

महराजगंज। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रानगर में आरोग्य मेला का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने किया। उन्होंने मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।


मौके पर डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दे रही थीं। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि अब तक 22 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। सभी स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी पर उपस्थित थे। डॉ. केपी सिंह ने मौके पर सभी स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को हिट वेब के माध्यम से भी जागरूक किया जाए। साथ ही दस्तक संचारी अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। संचारी रोगों से बचाव के उपायों, लक्षणों और समय पर इलाज की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन




डिप्टी सीएमओ ने निर्देश दिया कि सभी ड्यूटी स्टाफ समय पर मौजूद रहें। पोर्टल पर मरीजों की फीडिंग समय से की जाए। सभी ब्लॉकों से अंतिम रिपोर्ट 4 बजे तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सबमिट कर दी जाए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेला स्थल पर स्टाफ नर्स शिल्पा, सुमन पांडे, फार्मासिस्ट हरिकेश, कन्हैया स्पोर्ट स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed