{"_id":"64ad62a6efc91b1ebc01e278","slug":"depletion-of-natural-resources-harmful-to-humans-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-1660-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राकृतिक संसाधनों का घटाव मनुष्य के लिए हानिकारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राकृतिक संसाधनों का घटाव मनुष्य के लिए हानिकारक
विज्ञापन
फोटो-
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में पौधरोपण करते हुए बोले प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्राकृतिक संसाधनों का घटाव मनुष्य के लिए हानिकारक है। हम सभी को प्राकृतिक रूप से समाज को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। ऐसा कर हम पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ ही आक्सीजन के स्रोत को भी विकसित कर सकते हैं।
ये बातें मंगलवार को धनेवा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हुए पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य व प्रकृति का नाता अनादिकाल से चला आ रहा है। प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि वृक्षों के अत्यधिक कटान से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है। हमें प्रकृति व वातावरण को सुरक्षित रखना है तो अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना होगा। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान डॉ. सरिता वर्मा, डॉ. अमित गौड़, डॉ. प्रेरणा पाठक, डॉ. हरेेराम यादव, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।