फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration of National Rural Livelihood Mission personnel

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मियों का प्रदर्शन

Sun, 18 Sep 2022 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of National Rural Livelihood Mission personnel
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

वेतन वृद्धि न होने से नाराज हैं कर्मचारी, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मियों की मांगें पूरी करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मी शनिवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मियों की मांगों को पूरा करने की मांग की।

पांचवें दिन धरने पर बैठे प्रमोद कुमार शर्मा, संतोष भारती ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं की सशक्त एवं सक्षम बनाने की स्वर्णिम योजना है, जिसका सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य स्तरीय जनपद स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय स्टाफ को नियुक्त किया गया है। समिति द्वारा मानव संसाधन नियमावली के अनुसार नवंबर 2015 में 7 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि लागू की गई जिसमें राज्य स्तर के मिशन स्टाफ को सात प्रतिशत वेतन वृद्धि के आधार पर दो बार वेतन दिया गया। लेकिन, जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर मिशन स्टाफ को न तो वेतन वृद्धि की गई और न ही किसी भी प्रकार बीमा का लाभ दिया गया। इस दौरान राहुल सिंह, पुष्पा, नीतू, गायत्री, कांति, आंचल, अजय, अशरफ अंसारी, सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed