फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demonstrated against home tax in maharajganj

गृहकर के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
demonstrated against home tax in maharajganj
नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते सिटीजन फोरम के पदाधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
गृहकर के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के लोग गृहकर के विरोध में बुधवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर सूची प्रकाशित कराई गई है, इसकी प्रस्तावित धनराशि अव्यवहारिक है। पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित धनराशि को समाप्त करने की मांग की।
संगठन के सचिव शमसुलहुदा खान ने कहा कि नगर में नए गृह कर का पुनर्निर्धारण की सूची नगर पालिका नगर पालिका की ओर से प्रकाशित कराई गई है। इस गृह कर की प्रस्तावित धनराशि अव्यवहारिक है। महराजगंज नगर पालिका अभी अन्य पालिकाओं की तरह से विकसित नहीं है। यहां ज्यादातर लोग गरीब हैैं। ऐसे में शहर के लोगों के लिए गृहकर अव्यवहारिक एवं कष्टदायक है। नागरिकों की ओर से इस प्रस्तावित गृहकर को जमा करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

इसका नगर के लोगों की ओर से विरोध किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस कर को समाप्त नहीं किया गया तो संगठन इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए आंदोलन करेगा। इस मौके पर केएम अग्रवाल, आत्माराम गुप्ता, राम प्रकाश गुुप्ता, घनश्याम शर्मा, मुन्ना सिंह, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed