फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to make Siswa Bazaar a tehsil

Maharajganj News: सिसवा बाजार को तहसील बनाने की मांग

Wed, 25 Mar 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Siswa Bazaar a tehsil
कलक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष शिब्बु खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सिसवा बाजार को तहसील घोषित करने की मांग की है।
शिब्बु खान ने कहा कि सिसवा क्षेत्र जनपद का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, मंडी, लघु उद्योग एवं सेवा क्षेत्र सक्रिय हैं। इनसे आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है। वर्तमान में तहसील का दर्जा न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को राजस्व पंजीकरण, न्यायालय एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूरस्थ तहसीलों में जाना पड़ता है। इससे समय, धन की बर्बादी के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सिसवा क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या, व्यापारिक विस्तार और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यहां तहसील स्थापना अत्यंत आवश्यक हो गई है। यदि सिसवा को तहसील का दर्जा मिल जाता है तो स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे क्षेत्र का समग्र विकास तेजी से संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान मकसूद अंसारी, दीपक जायसवाल, संदीप मल्ल, हरिलाल सोनी, अविनाश मद्देशिया, मनीष रौनियार, सन्तराज, अंबुज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed