{"_id":"66c3678d37ea57d84c09621b","slug":"demand-to-hang-the-accused-by-taking-out-a-candle-march-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129339-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कैंडल मार्च निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कैंडल मार्च निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग
Mon, 19 Aug 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पश्चिम बंगाल डॉक्टर से हैवानियत और हत्या को लेकर हर तरफ आक्रोश बढ़ रहा है। कैंडल मार्च के जरिए लोग आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। सोमवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश प्रकट किया।
शहर में युवाओं ने राम मनोहर लोहिया पार्क से कैंडल मार्च निकाला। सक्सेना चौक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि कसूरवारों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान सात्विक, सर्वेश सिंह, आस्था त्रिपाठी, दीपू चौधरी, शुभी कश्यप, सैंटी होप, सलोनी आदि मौजूद रहे।
चौक प्रतिनिधि के अनुसार, बाबा गंभीर नाथ चौराहे पर व्यापार मंडल के नगरध्यक्ष इन्द्रजीत जायसवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, अशोक अग्रहरी, मुन्ना यादव,अविनाश अग्रहरी,अरविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सभा बसंतपुर पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान अनामिका सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी कर ग्रामीणों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और इसको लेकर सरकार को सख्त कदम तत्काल प्रभाव से उठाना चाहिए। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विशेष कानून बनाना चाहिए। ललिता शर्मा, संध्या, विन्द्रवती, हाजरा खातून, जानकी, पुष्पा, मीरा, हलीमा, खलीकुन, रम्भा, गुड़िया मौजूद रहे।