फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to extend the benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana to persons with disabilities.

Maharajganj News: दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend the benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana to persons with disabilities.
कलक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग एवं गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि जिले में अनेक ऐसे दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद अब तक आवास योजना के लाभ से वंचित हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि पात्र दिव्यांग व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवास जैसी मूलभूत सुविधा मिलना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जरूरतमंद परिवार प्रशासनिक प्रक्रियाओं और जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ग्राम और नगर स्तर पर विशेष अभियान चलाकर पात्र दिव्यांगों की पहचान की जाए तथा उनकी पात्रता की जांच के बाद शीघ्र आवास स्वीकृत किए जाएं। इससे गरीब और असहाय परिवारों को राहत मिलेगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान उमा, अंजू, गीता, सरिता, अमरावती, अनिता, मंजू, संध्या, गुड्डी, रेखा, राजकुमारी, आशा, सुनीता, अंगिरा, कांति सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed