फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to accommodate Gorkha community as backward caste

Maharajganj News: गोरखा समुदाय को पिछड़ी जाति में समायोजित करने की मांग

Sat, 16 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to accommodate Gorkha community as backward caste
नौतनवा। भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राना के नेतृत्व में गोरखा समुदाय के लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पत्रक सौंपा। गोरखा समुदाय के लोगों को पिछड़ी जाति में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

मनोज राना ने बताया कि हम लोग महराजगंज में देश के आजादी से पहले से निवास कर रहे हैं। गोरखा समुदाय को जनपद महराजगंज में अभी तक जनगणना में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि 2012-13 की जनगणना में हम गोरखा समुदाय को पूरे उत्तर प्रदेश में शून्य दर्शाया गया है। गोरखा समाज समुदाय की जनसंख्या लगभग 30000 के आसपास है। नौतनवां , खनुआ ,हरदी डाली, जेहरी, गणेशपुर, पिपरहिया , खोरिया ,धमौली, ठूठीबारी ,रामनगर, छोटकीबारी निचलौल ,धनेवा धनजी, केवलापुर, बैरिहवा,मधापुर, तरैनी , पड़ौली,सगरहवा, शीतलपुर, बैदौली,झुमुवा,सिरसिया आदि गांव में मिलाकर लगभग 30000 की आबादी हम गोरखा समुदाय है। इस मौके पर कृष्ण कुमार थापा, वीरेंद्र कुमार थापा, सूरज राना आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed