फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for transforming bad transformers

खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

Tue, 21 Aug 2018 12:58 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Aug 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for transforming bad transformers
खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग - फोटो : अमर उजाला
       
विज्ञापन

महराजगंज। सदर तहसील के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ वन ग्राम चेतरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक माह से खराब ट्रांसफॉर्मर अविलंब बदलवाने की मांग की। 


 ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़ा हुआ है। विद्युत निगम के अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।  गांव के रामसमुझ ने कहा कि शासन के निर्देश पर वन ग्राम चेतरा में विद्युतीकरण किया गया है। विद्युतीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव में एक सौ से अधिक कनेक्शनधारी हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को करीब एक माह से बिजली नहीं मिल रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस दौरान शिवनाथ, सूरज, रमेश, आविद अली, छांगुर, जंगली, श्रीराम, अवतार, संतोष, राम निरंजन, वीरबल सहित कई अन्य लोग मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed